• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

अमेरिकी सिंगर Mary Millben ने CAA का समर्थन किया । PM Modi के नेतृत्व में हुआ संभव । Headline News

15 March, 2024

  • 160 Views 4 Likes

गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने वाला कानून अमेरिका की आंखों में चुभ रहा है। अमेरिका का कहना है कि ये कानून कैसे काम करता है इसपर उसे आगे नजर रखनी पड़ेगी। लेकिन खुद अमेरिकी ही अपनी सरकार से पूछ रहे हैं कि तुम कौन? अमेरिकी सिंगर मारी मिलबेन ने भारत के नए कानून को शांतिपथ का नाम दिया है, उन्होंने कहा है कि ईसाई, हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध लोगों को धार्मिक आजादी दे रहा है ये नया कानून। CAA शुद्ध लोकतंत्र का प्रतीक है। और ये सब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की वजह से ही संभव हो पा रहा है। अफ्रीकी अमेरिकी मूल की सिंगर मिलबेन वहीं हैं जिन्होंने जून 2023 में मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनके पांव छुए थे। उनका वीडियो वायरल हुआ था, और ये कहा गया था कि मोदी का जलवा देखिए, अमेरिकी भी उनके चरणों में गिरने लगे हैं। उन्ही मिलबेन ने X पर लिखे लंबे संदेश में अमेरिकी सरकार की क्लास भी लगाई और नसीहत भी दी। लिखा कि नरेंद्र मोदी उन लोगों के प्रति करुणा दिखा रहे हैं जिन्हें अपने धर्म की वजह से सताया गया है, उन्हें भारत में अपना घर मिल रहा है। जब प्रधानमंत्री तीसरी बार चुन कर सत्ता में आएंगे तो अमेरिका को बेहतर दोस्ती निभानी चाहिए। मारी मिलबेन दरअसल, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर के बयान पर भड़की हुई थीं, जिन्होंने कहा था कि अमेरिका CAA के लागू होने पर कड़ी निगाह रखेगा क्योंकि धार्मिक आज़ादी और सभी समुदायों को कानूनन समान अधिकार दना लोकतंत्र की बुनियाद है। अमेरिका के सुर में सुर मिलाते हुए पाकिस्तान ने भी CAA को फासीवादी कदम बताया है। भारत ने अमेरिका के इस बयान का कड़ा विरोध करते हुए इसे गैरजरूरी करार दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने साफ कहा कि ये भारत का आंतरिक मामला है, वैसे भी बयान देने वालों को भारत के बारे में सही जानकारी नहीं है, न सही परिपेक्ष्य उन्हें पता है, हमारा संविधान सभी धर्मों के नागरिकों को आजादी देता है।

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos